कौन है यह – रहता है गुमसुम, दुनिया कहती है पागल

0
5891

बक्सर खबर : गुमनाम जिंदगी जी रहा यह युवक कौन है? हमने पता लगाने का प्रयास किया। पर यह बोलता नहीं बस एक टक देखता रहता है। अक्सर इसको राजपुर थाना के सरेंजा अस्पताल के सामने देखा जा सकता है। आने-जाने के क्रम में कई मर्तबा इससे मुलाकात हो जाती है। काया देखकर लगता है, भूख तो लगी ही होगी। अस्पताल के ठिक सामने दुकान है। जब मिला मैने इसे कुछ खाने को दिया। उसे भी वह छिप कर खाता है। इससे यह तो स्पष्ट है, सह पुरी तरह पागल नहीं है। इसे मदद की जरुरत है।

पिछले कुछ दिनों से वह गायब था। एक बार फिर वह दोबारा वहां दिखा है। खबर का अभिप्राय बस इतना है। अगर इसकी पहचान हो जाए। अथवा इसका खोया परिवार मिल जाए। तो शायद इसकी जिंदगी में खुशियां लौट सकें। खबर पढऩे वालों से आग्रह है, इसकी पहचान में मदद करें। जो आपसे हो सके। आप चाहें तो हमें फोन भी कर सकते हैं।
अविनाश, बक्सर खबर
9431081027

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here