केन्द्रीय मंत्री बनने पर अश्विनी चौबे ने जताया आभार

0
1457

बक्सर खबर : वामन द्वादशी के मौके पर केन्द्र की भाजपा सरकार ने बक्सर को तोहफा दिया है। स्थानीय भाजपा सांसद अश्विनी चौबे को स्वास्थ राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्होंने रविवार को राजाधानी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री चौबे बक्सर के दूसरे ऐसे सांसद हैं। जिन्हें केन्द्र की सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राजय मंत्री बनाया गया है। उम्मीद है इससे पूरे बिहार को लाभ मिलेगा। साथ ही बक्सर को विशेष लाभ होगा। मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने बक्सर की जनता को धन्यवाद दिया। क्योंकि यहां की जनता ने उन्हें अपना सांसद चुना। इस लिए यहां के लोगों को ही उनके मंत्री बनने का श्रेय जाता है।

सांसद ने कहा आज मैं जो कुछ हूं इसमें मेरे पूर्वजों से लेकर बक्सर की जनता का सहयोग है। मैंने बक्सर जेल में बक्सर के इमरजेंसी के दौरान तपस्या की थी। आज उसी बक्सर के लोगों का विश्वास है जो यहां तक ले आया। एक और मौका मिला है जिले को सजाने का। सांसद अश्विनी चौबों को मिली इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए भारत महान ने सम्मान दिया। आपने मंत्री पद को सुशोभित किया।

देश में बक्सर व बिहार और हम सभी का मस्तक उंचा किया है। समाज का गौर बढ़ाते रहें मेरे भाई। सांसद को इस मौके पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। पूरे जिले में रविवार को इसी की चर्चा रही। एक बार फिर बक्सर को केन्द्र सरकार में जगह मिली है। इससे हम सभी को उम्मीद जगी है। विश्वास है बक्सर का विकास होगा।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here