किसानों का धान नहीं खरीद रही राज्य सरकार – भाजपा

0
223

बक्सर खबर : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद नहीं हो रही। पिछली दफा भी जिले में ऐसा ही हुआ था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने धरना दिया। भाजपा द्वारा शहर के अंबेडकर चौक के पास कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी के सांसद अश्विनी चौबे ने भी हिस्सा लिया। राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कृषि को बढ़ावा देने के दावे को कोरा झूठ करार दिया। इस मौके पर पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here