कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता

0
146

बक्सर खबर : क्या आपको पता है। देश की प्रमुख राजनीति पार्टी कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को हुई थी। बुधवार को पार्टी का 131 जन्मदिन मनाया गया। जिला कार्यालय पर पार्टी द्वारा स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। जिसमें शामिल लोगों ने पार्टी का ध्वज फहरा झंडे को सलामी दी। पार्टी अध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे दल का अतीत व वर्तमान देश के लिए समर्पित रहा है। जिसे याद कर हर कार्यकर्ता को गर्व होता है। इस मौके पर अनिल त्रिवेदी, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, मनोज पांडेय, बजरंगी मिश्रा, राजऋषि राय, रामप्रसन्न द्विवेदी, अख्तर अली, धालू अली, रोहित उपाध्याय, रामाकांत चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here