ए हुई न सेवा- बाढ़ पीडि़तों के लिए चला लंगर

0
1563

बक्सर खबर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए सभी ने लंबे-लंबे दावे किए। पर कुछ ऐसे भी लोग नजर आए जिन्होंने स्वयं इसका जिम्मा उठाया। सिमरी प्रखंड के बड़का राजपुर संस्कृत उच्च विद्यालय पर जिला परिषद सदस्य रामवती देवी द्वारा लंगर चलवाया गया। मंगलवार को उसका चौथा दिन था। पानी से घिरे इस गांव के गरीब और रोज कमाने-खाने वालों के लिए यह बहुत बड़ा सहरा साबित हुआ। गांव तक आने वाले सभी रास्ते जलमग्न थे। ऐसी स्थिति में बड़े, बुढ़े और बच्चों तक आसानी से भोजन मिला। इस नेक पहल में स्थानीय युवाओं और मुखिया प्रतिनिधि का भी भरपूर सहयोग रहा। सभी ने मिलकर जन कल्याण के इस कार्य में तन और मन से लोगों की सेवा की। स्थानीय युवाओं ने बताया कि बुधवार तक यह भंडारा चलेगा। पहले दिन युवा नेता विजय मिश्रा यहां आए थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। जो स्थान तय हुआ। वहां लंगर प्रारंभ कराया। इसके बाद वे लखनउ चले गए। उनकी गौर मौजूदगी में अंकु यादव, सोखा यादव, बबलु राय, संतोष यादव, फूलन चंद यादव, फादर पासी, मोहन मिश्रा, विकास मिश्रा आदि ने यहां पूरी लगन से कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here