गंगा में वापस लौट गया बाढ़ का पानी

0
1197

बक्सर खबर : दस दिनों से जारी बाढ़ की विभीषिका का मंगलवार को अंत हो गया। खतरे के निशान से नीचे उतरा पानी रात नौ बजे चेतावनी सीमा तक पहुंच गया। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता सिंहेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रति घंटे जिले में दो सेटी मीटर पानी कम हो रहा है। अपराह्न तीन बजे जलस्तर 59.73 मीटर आंका गया था। इसमें लगातार गिरावट आ रही है। इलाहाबाद और वाराणसी में पानी घंटने की औसत दर 5 सीएम प्रति घंटे है। यह स्थिति पिछले दो दिनों से बनी हुई है। तटबंध से पानी का दबाव हट गया है। इससे खतरा टल गया है। वहीं दियरा के इलाके से मिली सूचना के अनुसार पानी वापस दरिया में वापस चला गया है। खाली स्थानों पर जहां जल जमा है। वहीं पानी दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here