एनडीए ने कि रविवार को शाहाबाद बंद की घोषणा

0
1496

बक्सर खबर : बढ़ते अपराध्‍ ने पूरे बिहार को जंगल राज की तरफ धकेल दिया है। भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या के बाद एनडीए के नेता रविवार को राज्यपाल से मिलेंगे। उन्हें राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही रविवार को शहाबाद के सभी चार जिलों में बंद का आह्वान किया गया है। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में मीडिया प्रतिनिधियों से कहीं। लोजपा नेता व सांसद चिराग पासवान ने कहा कि यहां लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
विशेश्वर ओझा की शव यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में राज्य सरकार की भर्त्सना  की। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि हालात बिगड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री बैठकें कर रहे हैं। पर प्रशासन पर उनकी पकड़ नहीं रही। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि अपराधी कहीं बाहर से नहीं आए। इस सरकार में ही बैठे हैं। कोई विधायक ट्रेन में छेड़खानी करता है। विधायक राजवल्लभ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कोई दुष्कर्म कर रहा है। यह वहीं अपराधी हैं। जिन्हें सरकार ने संरक्षण दे रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here