उत्तर प्रदेश में चुनाव जीत गई बक्सर की तीन देवियां

0
14927

बक्सर खबर : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बक्सर से संबंध रखने वाली तीन देवियां चुनाव जीत चुकी हैं। वैसे पुख्ता सूचना की बात करें दो दो देवियां जीत चुकी हैं। एक बहू बढ़त बनाए हुए है। आप भी सोच रहे होंगे। यह तीन कौन हैं। इनमें से जीत दर्ज कर चुकी दो देवियां हैं जमानियां सीट से भाजपा की प्रत्याशी सुनीता उर्फ बेबी सिंह। जो बक्सर के बड़े संवेदक परीक्षित सिंह की पत्नी हैं। उन्हें कुल 76 हजार 689 मत मिले हैं। अपने निकटतम प्रत्याशी बसपा के अतुल राय को 9 हजार 332 वोट से हराया है। इस सीट से सपा के बड़े नेता ओमप्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर चले गए। उन्हें 49,365 मत मिले हैं।

बक्सर के भांजे कृष्णानंद राय की पत्नी जीती
बक्सर : गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद सीट से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी अलका राय बसपा प्रत्याशी सिबगतुल्ला अंसारी को पछाड़ चुनाव जीत गई हैं। पाठकों को हम बता दें। कृष्णानंद राय निवासी ग्राम गडउर की बक्सर के पांडेय पट्टी में ननिहाल है। उन्होंने जिसे शिकस्त दी है। वह उनके पति के हत्यारे का बड़ा भाई है।

दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह

बक्सर की बहु भी चुनाव जीती
बक्सर : लखनउ के सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ रही स्वाती सिंह चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी को चुनाव हराया है। स्वाती सिमरी प्रखंड के राजपुर निवासी दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। बसपा नेता पर कमेंट करने के बाद चर्चा में आए दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती ने जवाब खड़ा कर सबको कठघरे में खड़ा कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here