उतरा प्यार का खुमार, मौसी के घर मिली, लड़की हुई फरार

0
842

बक्सर खबरः घर से भागी लड़की वापस आ गई। यह जानकारी धनसोई थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी। उन्होनें बताया गोसैसीडिहरा से लड़की के पिता द्वारा फोन पर जानकारी दी गई कि लड़की वापस आ गई है। पुलिस ने जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने मौसी के घर गयी थी। जिसके बाद मेडिकल जांच कराया गया। आज 164 का ब्यान कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा। क्योकि लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।

क्या था मामला

फोन पर इकरार लड़का-लड़की फरार

बक्सर खबरः फोन पर लड़का-लड़की ने प्यार का इकरार किया दोनो घर छोड़ भाग निकले। मामला धनसोई थाना क्षेत्र के गोसीसडिहरा गांव कि है। जहां मंगलवार को युगल प्रेमी फरार होने का मामला प्रकाश में आया। इसकी शिकायत सुमन कुमारी 19(काल्पनिकनाम) के पिता शिव नाथ(काल्पनिकनाम) के द्वारा गुरूवार को दर्ज करायी गयी। अज्ञात युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें लिखा है कि सुमन किसी अज्ञात लड़के से फोन बात किया करती थी। जब इसकी भनक लगी डांट-फटकार किया गया। जिसके बाद युवक उसे शादी के नियत से भगा ले गया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here