आॅटो-पिकप टक्कर में चार जख्मी, दो रेफर

0
2991

बक्सर खबरः आॅटों और पिकप के टक्कर में चार लोग गंभीर रूप् से जख्मी हो गये। घटना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 11:50 के लगभग घटी। सभी घायल कपुरपुर गांव से आॅटो के द्वारा डुमरांव स्टेशन जा रहे थे। जहां से उन्हें दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। उसी दौरान निमेज पश्चिम टोला चप्पल फैक्ट्री के समीप सामने से आ रही पिकप ने आॅटों को टक्कर मार दी। जिसमें जय प्रकाश मिश्र(35), कलावती देवी(31), उमेश पासवान(34), राजेन्द्र पासवान(24) घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को रेफर कर दिया गया। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने की उन्होनें कहा  आॅटों और पिकप दोनों जब्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here