अनुमंडल अस्पताल से डाक्टर गायब, मरीजों ने काटा बवाल

0
861

बक्सर खबरः शनिवार को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं पहुंचे। जिससे मरीजों का गुस्सा सातवंे आसमान पर हो गया। आक्रोश में लोगों अस्पपताल के मुख्य गेट पर जमकर बवाल काटा। देर तक नारेबाजी के बाद भी कोई सुनने वाला नही आया तो मरीज अपने घर लौट गये। मरीजों की के नुसार अनुमंडलीय अस्पताल में यह एक दिन का मामला नहीं है।

बल्कि आए दिन डाक्टरों के लेटलतिफि तथा अस्पताल नहीं आने से मरीजों तथा उनके परिजनों का परेशानी झेलनी पड़ती है। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तक अस्पताल में डाक्टर नहीं थे इधर ईलाज कराने वाले मरीजों की संख्या अच्छी खासी थी। जिस कारण मरीजों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। आक्रोश जताने वाले मरीजों में नेनुआ के ओम तिवारी, कमधरपुर की चंपा देवी, अरियांव के अरूण कुमार, कुशलपुर की रिंकी देवी, डुमरांव के सुरेश कुमार आदि ने बताया कि यहा अक्सर डाक्टर समय से नहीं आते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here