अग्नि का तांडव: दर्जनों घर व कई बिघे की फसल राख

0
822

बक्सर खबर : आग का तांडव जिले में जारी है। शुक्रवार की रात सिमरी प्रखंड के लहना गांव में आग ली। चन्द्रमा सिंह, अवध बिहार सिंह समेत दस लोगों के घर जल गए। इस गांव के राजेन्द्र सिंह अपने मवेशियों को बचाने के चक्कर में बुरी तरह झुलस गए। वहीं शनिवार को पुर्वाह्न ग्यारह बजे के लगभग चक्की प्रखंड के लक्ष्मण डेरा में आग लग गयी। यहां कुल ग्यारह लोगों का घर पुरी तरह जल गया। इसमें तारकेश्वर भर, परमेशरी देवी, राजकुमार राजभर आदि का घर जला है। घर जलने की इन घटनाओं के साथ मुरार के गिरधर-बरांव तथा मुफस्सिल थाना के महदह गांव में भी आग से कई बिघे गेहूं की फसल राख होने की सूचना है।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here