सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़ी बेगम और देवी

0
3101

बक्सर खबर : शहर के सिविल लाइन मुहल्ले  में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने एक घर से दो युवकों और शादीशुदा दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। नगर कोतवाल ने बताया कि मेन रोड से बड़ी बाजार जाने वाले रास्ते की गली में यह धंधा चल रहा था। वहां बद्री नारायण तिवारी का घर है। उनकी सहमती से ही यह धंधा वहां होता था। इसमें पकड़ी गयी महिलाएं शादीशुदा हैं। बेगम शांति नगर की रहने वाली है तथा देवी तिवारी के मकान में ही किराए पर रहती थी। जो युवक पकड़े गए हैं। उनमें मंटू यादव व नितेश कुमार दोनों ग्राम नुआंव थाना कृष्णाब्रह्म के रहने वाले हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवारकी  दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग की। इसकी सूचना उस इलाके में रहने वाले प्रकाश पाठक सचिव बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने फोन पर बक्सर खबर को दी। वे इतना ही बता सके कि पुलिस आयी है। दो युवकों एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार कर ले गयी है। नगर कोतवाल राघव दयाल ने बताया कि उनके खिलाफ उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मकान मालिक समेत पकडे गए युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here