फांसी के फंदे से झूल गया युवक

0
2164

-त्योहार में खलल, नशा बना मौत का कारण
बक्सर खबर। होली के दिन ही युवक अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। जिसके कारण त्योहार मातम में बदल गया। सूचना के अनुसार घटना कोरानसराय थाना के मुंगाव गांव की है। मंगलवार की दोपहर सभी घर वाले अपने-अपने काम और त्योहार के उल्लास में व्यस्त थे। इसी दौरान विकास कुमार (28) पुत्र रामचंद्र सिंह अपने कमरे में गया और गमछे से फंदा बनाकर उस पर लटक गया। घर वालों की जब नजर जब उस तरफ गई, तब तक देर हो चुकी थी।

परिजनों ने इसकी सूचना कोरानसराय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने मीडिया को बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी। जांच चल रही है। घर वालों और ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का आदि हो गया था। जिसके कारण घर वाले उसे ऐसा करने से रोकते थे। संभवत: इसी वजह से उसने ऐसा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here