हर्ष फायरिंग में घायल किशोर की मौत

0
1869

-आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
बक्सर खबर। सिमरी के सहायक थाना तिलकराय होता ओपी के बाहर सोमवार को ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने लगे। उनका आरोप था कि 21 दिन पहले गोली से किशोर घायल हुआ था। बीते दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। और पुलिस इस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चार मार्च को नियाजीपुर गांव में बारात आई थी। जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें बारह वर्षीय किशोर बिट्टू कुमार घायल हो गया। परिजन उसका उपचार पटना में करवा रहे थे। सोमवार को उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिस मामले के अनुसंधान तथा आरोपितों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है।

सोमवार की शाम करीब 40-50 की संख्या में तिलक राय के हाता ओपी पहुंचे परिजनों तथा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस 20 दिनों में सिर्फ एक आरोपित को गिरफ्तार कर सकी है। बाद में ओपी प्रभारी लालबाबू सिंह सात दिनों में आरोपितों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वही परिजनों ने बताया कि यदि सात दिन में आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ओपी प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन किशोर के शव को लेकर अंतिम संस्कार करने गए। ग्रामीणों ने बताया कि चार मार्च की रात नियाजीपुर गांव के मोहन पासवान की लड़की की बारात आई थी। इसी बारात में जयमाल के दौरान गांव के ही कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसमें एक गोली छोटक राम के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार को लग गई थी। गंभीर अवस्था में परिजन उसका इलाज पटना में करवा रहे थे। लेकिन, 25 मार्च को इलाज के दौरान ही उसका निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here