जवान बेटी ने लगा ली फांसी, मां रह गई अवाक

0
2466

-कलेजे पर पत्थर रख मां ने पुलिस को दी सूचना
बक्सर खबर। घर में मां और बेटी अकेली थी। और बेटी ने अपने कमरे में जाकर फंदे से लटक जीवन लीला ही समाप्त कर ली। हालांकि मां तो मां होती है। उसे कुछ अटपटा लगा तो तुरंत ही बेटे के कमरे के सामने पहुंची। आवाज देने लगी लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांक देखा तो सन्न रह गई। बेटी की लाश फंद को उन्होंने अपनी आंखो से फंदे पर लटका देखा। मां के मुंह से चीख निकल गई। उसने इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी।

पुलिस आई तो फंदे से बाइस वर्षीय पूजा का शव नीचे उतारा गया। घटना सोनवर्षा ओपी के ब्रह्म टोला गांव की है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रविवार की रात मां बेटी ने साथ में भोजन किया। दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच यह घटना हो गई। घर वालों के अनुसार उसकी शादी तय हो गई थी। पिता कहीं दूसरे गांव गए थे। घर में यही दोनों अकेले थे। न जाने किस कारण से उसने ऐसा किया। सबकी जुबा पर यह सवाल था। लेकिन, जवाब किसी के पास नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here