‌‌‌ बक्सर को मिला छोटा आरोबी, बड़े पर खर्च हो रहे 50 करोड़

0
1572

-चौसा स्टेशन का सौंदर्यीकरण 15 करोड़, प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास
बक्सर खबर। इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग पर जाम की फजीहत झेलने वाले छोटे वाहनों को आज से राहत मिल जाएगी। यहां गेट के सामने ही बने आरओबी का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से उद्धान किया। साथ ही चौसा स्टेशन के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास भी। इसके लिए इन दोनों स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के एमएलसी जीवन कुमार भी मौजूद रहे।

मंत्री चौबे ने अपने संबोधन में बताया कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सभी स्टेशनों कुछ न कुछ अवश्य ही हुआ है। बक्सर तो वर्ल्ड क्लॉस स्टेशन की सूची में पूर्व से शामिल है। आज छोटे वाहनों का आरोबी चालू हो गया है। बड़ा तेजी से बन रहा है। जिस पर 50 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार ने बक्सर को पटना प्रमंडल में सबसे ज्यादा बजट दिया है। चौसा में भी 49 करोड़ की लागत से आरओबी बन रहा है। वहां के स्टेशन पर भी यात्री सुविधाओं के लिए 15 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा डुमरांव 17 और रघुनाथपुर स्टेशन पर 20 करोड़ रुपये।

चौसा के कार्यक्रम में शामिल राज्य मंत्री अश्विनी चौबे व अन्य अतिथि

इसके अलावा टुडीगंज, बरुना व वीवी गिरी हाल्ट पर भी विकास व यात्री सुविधा कार्य हुए हैं। बक्सर में अर्चना, जियारत, विक्रमशिला, उदयपुर सिटी आदि ट्रेनों को ठहराव मिला है। डुमरांव में जनशताब्दी, पटना कोटा, रघुनाथपुर में फरक्का, मगध, पटना मुंबई सुविधा एक्सप्रेस, चौसा में फरक्का का ठहराव कराया गया है। इसके अलावे भी कई प्रमुख कार्य हुए हैं जैसे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, एक्सलेटर, लिफ्ट, प्लेटफार्म संख्या दो और तीन का विस्तार आदि। काम चल रहा है, और जल्द ही बक्सर का मुख्य स्टेशन भी वर्ल्ड क्लास बनेगा। जिसके बजट का अनुमानित खर्च 225 करोड़ रुपये है। इस दौरान भाजपा नेता राजवंश सिंह, विन्धाचल पाठक, सौरभ तिवारी, निर्भय राय, नवीन राय, डीडीसी महेन्द्र पाल, एसपी मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here