खेत में महिला की हत्या, युवक पर जानलेवा हमला

0
9389

-पुलिस की नजर में मामला संदिग्ध, वाराणसी में चल रहा उपचार
बक्सर खबर। महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए युवक का गुप्तांग काट लिया। घटना मंगलवार रात की है। ऐसा गांव के बाहर खेत में हुआ है। जहां मौके पर ही महिला की हत्या कर दी गई है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। मृतक बबिता देवी (45) पति झुनकुट कमकर, कृष्णाब्रह्म थाना के छोटका ढ़काईच गांव की निवासी थी। घायल युवक सुखदेव यादव (35) बड़का ढ़काइच गांव का निवासी है।

इस मामले की जांच में जुटी कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस का कहना है। दोनों के बीच अवैध संबंध था। ऐसी बात सुनने में आ रही है। युवक की शादी नहीं हुई है। महिला के साथ वह रात में गांव से बाहर खेत में मिला। जहां चाकू लेकर आई महिला ने मौका देख उसका गुप्तांग काट दिया। घायल युवक ने महिला की हत्या की होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि जहां शव मिला है। वहां मौके पर खून भी फैला है। महिला के उपर भी चाकू से वार किया गया है। क्योंकि शरीर पर जगह-जगह कटे के निशान मौजूद हैं। वैसे पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here