घर में सो रहे युवक की दोपहर में हत्या

0
3990

-कनपटी के पास लगी है गोली, लोगों को अदावत का शक
बक्सर खबर। दोस्त के घर में शैलेन्द्र सिंह सो रहा था। दोपहर में जब दोस्त लौटकर आया तो देखा, खून बह रहा है। किसी ने शैलेन्द्र सिंह (22) के सर में गोली मार दी है। वह चुन्नी गांव के देव नरायण सिंह का पुत्र है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची। पूछताछ शुरू हुई। लेकिन, किसी ने यह नहीं बताया कि मैंने गोली चलने की आवाज भी सूनी है। संयोग देखिए शैलेन्द्र सिंह अपने दोस्त विकास के घर पर सोया था।

वैसे दोनों का घर एक दूसरे से बहुत दूर नहीं है। लेकिन, इसकी क्या वजह हो सकती है। उसके उपर किसने गोली चलाई? इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष मनोज कुमार बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल प्राथमिकी में भी किसी का नाम नहीं आया है। वैसे जांच चल रही है। जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घटना आज बुधवार की दोपहर दो बजे के आस-पास हुई। ऐसा बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here