बलियां से लापता तारकेश्वर क्या है बक्सर में

0
2632

बक्सर खबर। तारकेश्वर कुमार त्रिपाठी। यह निवासी हैं उत्तर प्रदेश के जिला बलियां ग्राम सरयां डीहू भगत, थाना भिमपुरा के। सूचना के अनुसार वे 1 जून को दोपहर 12 बजे अंतिम बार बेलथरी रोड थाना उभांव, बलियां में देखे गए थे। तब से लापता हैं। इनके परिवार वालों ने उभांव थाने में की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इनकी तलाश जारी है। लेकिन, परिवार वालों का ऐसा मानना है।

यह बक्सर में आए हैं। यहां किसी गंगा घाट किनारे रुके हुए हैं। कुछ लोगों ने यहां आकर इनकी तलाश की। भीड़-भाड़ में उनकी तलाश नहीं हो सकी। बक्सर के नगर थाने को भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन, अभी तक तारकेश्वर कुमार त्रिपाठी का पता नहीं चला। अगर बक्सर में रहने वाले किसी गंगा घाट के पंडा अथवा श्रद्धालु ने इन्हें देखा हो तो कृपया इन नंबरों पर सूचित करें। 9455005632, 9889218989, थानाध्यक्ष उभांव – 9454403030 ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here