फर्श पर उभरी भगवान शंकर की आकृति

0
3310

-देखने के लिए जमा हुए लोग, पुलिस ने खदेड़ा
बक्सर खबर। नगर के तुरहा टोली में लोग एक घर के सामने माथा टेकने लगे। वाकया आज मंगलवार शाम का है। नंदलाल केशरी के घर के बाहर फर्श पर एक आकृति दिख रही थी। जो सामान्य रुप से अलग थी। कुछ लोगों ने कानो-कान बात को पूरे मुहल्ले में फैला दिया। फिर क्या था, वहां आस-पास के सैकड़ो लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस को भी पहुंचना पड़ा। घर वालों के अनुसार वह कोई पुराना पत्थर भी नहीं है।

नीचे टंकी बनी है। फर्श पुरानी हो गई थी। गड्ढ़े उभर आए थे। उसकी मरम्मत कराकर सीमेंट और बालू से नहला किया गया। आते-जाते रगड़ से एक आकृति सी बन गई है। पता नहीं किसकी पहले नजर पड़ी। अब भीड़ जमा हो गई। लोगों के लगातार आने से घर वाले परेशान हैं। किसको क्या समझाएं, कहना मुश्किल है। लेकिन, सच यह है कि फर्श बालू और सीमेंट से बनी है। बहुत समझाने के बाद भीड़ वहां से हटी। लेकिन, किसी न किसी बहाने लोग वहां आते रहे और उसे देखते रहे। यह क्रम रात तक चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here