‌‌‌खतरे के निशान से नीचे उतरा पानी, रामगढ़ पथ पर आवागमन बहाल

0
231

बक्सर खबर। सबके लिए अच्छी खबर है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। आज गुरुवार की सुबह छह बजे पानी 6.31 था। अर्थात खतरे के निशान से 1 सेमी कम। अपराह्न चार बजे इसका स्तर 60.25 आंका गया। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता कन्हैया कुमार के अनुसार पानी सात सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। फिलहाल दो घंटे में एक सेमी कम हो रहा है।

रफ्तार भले ही धीमी है। पानी जैसे-जैसे कम हो रहा है। लोगों को राहत मिल रही है। फिलहाल इसका सीधा असर चौसा-रामगढ़ पथ पर देखने को मिला। वहां आवागमन बहाल शुरू हो गया है। बनारपुर के बंद स्कूल खुल गए हैं। जल्द ही उन सभी गांवों से राहत की खबर मिलेगी। जहां आस-पास पानी जमा हो जाने से फसलों को नुकसान हो रहा था। यह जानकारी हमें सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने उपलब्ध कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here