एक सेंटी मीटर की रफ्तार कम हो रहा है पानी

0
299

-राहत की उम्मीद, खतरे निशान से अभी भी है उपर
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे खिसकने लगा है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार प्रति घंटे एक सेंटी मीटर पानी कम हो रहा है। शनिवार को 11 बजे के बाद पानी कम होना शुरू हुआ है। सुबह छह बजे जलस्तर 61.190 तक था। दोपहर दो बजे यह खिसक कर 61.150 पर आ गया था। अर्थात चार घंटे में चार सीएम पानी कम हुआ है। इसको लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता नीलबरन ने बताया कि प्रयागराज और वाराणसी में भी पानी उतर रहा है। हमारे यहां घटने की रफ्तार प्रति घंटा एक सीएम है। बावजूद इसके पानी खतरे के निशान से काफी उपर है। यहां डेंजर लेबल 60.32 निर्धारित है। जबकि पानी 61 मीटर से उपर। वैसे जानकारों का कहना है रविवार को पानी तीन से चार सेंटी मीटर प्रति घंटे कम होगा। क्योंकि उपर इसकी यही रफ्तार है। सोमवार के बाद जिले में भी राहत की खबर सुनने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here