डब्बे में बैठी थी मौत, हाथ डाला और …

0
1603

बक्सर खबर। विकास नाम का किशोर घर में सामान ढूढ़ रहा था। उसने डब्बे में हाथ डाला तो सर्प ने डस लिया। रात का समय था, घर वाले झाड फूंक के चक्कर में पड़ गए। लेकिन, बच्चे की अंतत: मौत हो गई। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंघनपुर गांव की है। उसके पिता चन्द्रमोहन राम ने बताया दुखद वाकया गुरुवार रात का है।

अंधेरे में किसी को पता नहीं चला। डब्बे के अंदर सांप है। जब बच्चे ने दम तोड़ दिया तो हमने भी उसे मार दिया। शनिवार को इस दुर्घटना की जानकारी लोगों को तब हुई। जब पीडि़त परिवार शव को गंगा में प्रवाहित करने राजपुर बांध पर पहुंचा। वहां क्षेत्र भ्रमण को निकले ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभु यादव ने उन्हें कुछ आर्थिक मदद भी उपलब्ध करायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here