‌‌‌प्रशासन को चुनौती : रेलवे के निजीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

0
402

-रेल बचाओं, देश बचाओं संघर्ष समिति ने कहा जारी रहेगा विरोध
बक्सर खबर। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ आज मंगलवार को बक्सर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। रेल बचाओं देश बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले जमा हुए लोगों ने केन्द्र सरकार की नीति के खिलाफ नारे बाजी की। माइक लगाकर भाषणबाजी भी हुई। प्रदेश में लॉकडाउन लागू है। किसी को भी राजनीति गतिविधि करने की मनाही है। बावजूद इसके स्टेशन पर जोरदार विरोध हुआ। अनेक राजनीतक दल के लोग एक साथ एकत्र हुए। जिसमें आजादी के नारे लगाने वाले भी देखे गए।

स्टेशन के बाहरी परिसर में जमा हुए लोगों को हटाने पुलिस भी पहुंची।  लेकिन, इस क्रम में केन्द्र सरकार की जमकर आलोचना हुई। विरोध करने वालों में शामिल कांग्रेस के सदर विधायक संजय तिवारी ने कहा। केन्द्र की सरकार एक-एक कर सभी सरकारी उपक्रमों को बेच रही है। पूर्व विधायक दाउद अली भी मौजूद थे। उन्होंने कहा रेले सबकी संपति है। इसका हम अंतिम दम तक विरोध करेंगे। सीपीआई के पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, पूर्व विधायक अखलाक अहमद, पूर्व मंत्री छेदीलाल राम, राजद नेता गणपति मंडल, गोविंद जायसवाल समेत अनेक दलों के नेता वहां मौजूद थे।

कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक निसार अहमद ने कहा अखिल भारतीय रेल बचाओ, देश बचाओं संघर्ष मोर्चा अब राजधानी में धरना देगा। सत्ता पक्ष के छोड़कर अन्य सभी दलों ने हमें अपना समर्थन दिया है। हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध दर्ज कराएगा। उनके साथ मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक मिथिलेश सिंह भी इसमें शामिल हुए। वहीं रेल प्रशासन ने कहा बगैर अनुमति कार्यक्रम करने वालों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here