‌‌‌बीच सड़क पर पलटा ई रिक्शा, घायलों को युवकों ने पहुंचाया अस्पताल

0
660

-तड़प रही थी महिला, लोग देख रहे थे तमाशा
बक्सर खबर। समाहरणालय रोड में मंगलवार की दोपहर दुर्घटना हो गई। दो महिलाओं को लेकर जा रहा ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। उसमें दो महिलाएं सवार थी। वे गिरी पड़ी थी। दर्द से कराह रहीं थी। कोई मदद करने नहीं आगे नहीं आ रहा था। तभी उधर से दो युवक गुजरे। उन्होंने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां बातचीत के क्रम पता चला एक का नाम शाबसा बेगम (35) एवं दूसरी महिला का नाम आशिफा बेगम (61) हैं। दोनों को चोट आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने वाले युवक दीपक कुमार और उनके साथी विजय शंकर पांडेय ने बताया।

हम लोग समाहरणालय जा रहे थे। तभी देखा रिक्शा पलटी पड़ी है। वह कह रहा था। मेरी गलती नहीं है। ऑटो वाले ने टक्कर मार दी। घायल महिलाओं को हमने अस्पताल में दाखिल कराया। उनसे फोन नंबर लेकर घर वालों को सूचना दी। वे नया बाजार के वार्ड नंबर आठ की निवासी है। परिजन पहुंच गए तब हम लोग वहां से चले। सदर प्रखंड के हरीकिशुनपुर गांव के रहने वाले दीपक को इसी वर्ष प्रशासन ने घायलों को मदद पहुंचाने के लिए सम्मानित भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here