‌‌‌ गोली चला सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार

0
2633

-किसी ने एसपी को भेजा था वीडियो
बक्सर खबर। पिस्टल से गोली दागी और उसका वीडियो बनाया। ऐसा कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उस पर कुछ लोगों की नजर पड़ी। किसी ने वह वीडियो एसपी मनीष कुमार को भेज दी। मामला कप्तान के संज्ञान में आया तो उन्होंने नावानगर पुलिस को यह निर्देश दिया कि इन दोनों को चेक करिए। यह हथियार कहां से आया। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान पुख्ता और उन्हें दबोच लिया।

इनके नाम हैं कृष्ण कुमार पासवान उर्फ किशन, पुत्र स्व बदन पासवान, यश मिश्रा पिता अशोक मिश्रा, दोनों निवासी केसठ। इनके पास से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। खबर के साथ उन युवकों की तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। हालांकि उनका चेहरा आप नहीं देख पाएंगे। लेकिन, उनकी अवस्था देख आप समझ सकते हैं। कम उम्र के युवा कैसी-कैसी हरकतें कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है यश किशोर है नासमझ है। उसे जेल नहीं भेजना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here