पिकअप के धक्के से होमगार्ड जवान समेत दो जख्मी, हालत गंभीर

0
550

बक्सर खबर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर नवाडेरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से एक होमगार्ड जवान समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल होमगार्ड जवान जवान को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल जबकि दूसरे जख्मी को डुमरांव के किसी अस्पताल में ले जाया गया है। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

जख्मी होमगार्ड जवान की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 45 वर्षीय धनोज सिंह पिता अरविंद सिंह के रूप में की गई है। सूत्रों की मानें तो दोनों जातियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नया भोजपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। इधर दुर्घटना को अंजाम दे पिकअप चालक अपना वाहन छोड़ फरार हो गया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जिस पुलिस ने जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here