भौकाल काटने के लिए चलाई थी गोली, पुलिस ने भेजा जेल

0
592

– इस्तेमाल किया गया पिस्टल बरामद, एएसपी ने दी जानकारी
बक्सर खबर। बाजार में धौंस जमाने के लिए पिछले दिनों एक युवक ने भौकाल काटा था। उसने पिस्टल निकाल गोलियां भी दागी थी। लेकिन उसका यह जोश उस वक्त हवा हो गया। जब पता चला पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह बचने के लिए भाग रहा था। लेकिन, बुधवार को डुमरांव थाने की पुलिस ने अंतत: दबोच लिया। इसकी जानकारी बुधवार को एएसपी राज ने मीडिया को दी। उनके अनुसार डुमरांव के धर्मशाला मुहल्ले के गुड्डू कुमार (35)  को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक स्टेशन रोड के लंगटू महादेव मंदिर के पास हवाई फायरिंग करते हुए राहगीरों को डरा धमका रहा था।

इस दौरान किसी ने इसकी सूचना प्रभारी एसपी दीपक वर्णवाल को दे दी। उन्होंने तत्काल डुमरांव थानाध्यक्ष तथा डीआईयू टीम को मौके पर भेजा। डीआईयू तथा डुमरांव थाना की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो वह खुद को रंगदार घोषित करने तथा लोगों में अपने नाम का खौफ पैदा करने के लिए ऐसा कर रहा था। हालांकि उसके खिलाफ पहले से कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इस गिरफ्तारी ने मीडिया और आम जन सबको चौंका दिया है। क्योंकि कार्रवाई से पहले तक इसकी सूचना जिले के लोगों को नहीं थी। पुलिस ने जब मीडिया के सामने उसे प्रस्तुत किया तो पता चला कुछ ऐसा खेल डुमरांव में हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here