बाइक चला रहे किशोर को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

0
1882

-दुकान चलाने में घर वालों की मदद करता था बच्चा
बक्सर खबर। बाइक से सामान खरीद घर लौट रहे नाबालिग किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना रविवार की सुबह नौ बजे के लगभग बगेन पेट्रोल पंप के पास हुई। ट्रक चालक स्थिति को भांप अपना वाहन छोड़ मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार मृत किशोर दिनेश कुमार मुरार थाना के चौगाई का रहने वाला है।

उसके पिता मनोरमा मेसकार चौगाई में ही मुर्गा फार्म चलाते हैं। वहीं के लिए यह किशोर रविवार की सुबह मुर्गियां खरीदने रघुनाथपुर बाजार गया था। वापस चौगाई आने के लिए वह बगेन-कोरानसराय मार्ग से लौट रहा था। तभी बगेन थाना के बगेन पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना हो गई। किशोर की बाइक से गिरा और ट्रक का पहिया उसके सर पर जा चढ़ा। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here