‌‌‌ टोल प्लाजा के पास लापरवाही के कारण बक्सर के युवक की मौत

0
4038

-आए दिन जिले में भी हो रही हैं ऐसी घटनाएं
बक्सर खबर। हाईवे पर चलते समय छोटी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। बिते दिन बक्सर का एक युवक नैनी इलाहाबाद टोल प्लाजा के पास ऐसी ही दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिससे यह स्पष्ट है कि एक की लापरवाही के कारण दो लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। कुछ देर बाद एक की मौत हो गई। दूसरा अब भी अस्पताल में पड़ा है। जिस युवक की इस दुर्घटना में मौत हुई। उसका नाम राघवेंद्र यादव है। जो बक्सर के मुसाफिरगंज का रहने वाला है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह नैनी टोल प्लाजा पर रांग साइड में बाइक लेकर खड़ा था। उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

कहीं जाने के लिए उसने अपनी बाइक को लंबा घेरा लेकर घुमाया। इतने में उस लेन में चली आ रही बाइक उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों चालक खून से लथपथ हो वहीं लुढ़क गए। प्लाजा के कर्मी उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन, राघवेंद्र यादव को बचाया नहीं जा सका। रविवार को उनका शव इलाहाबाद से बक्सर लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुर्घटना ने दो संदेश स्पष्ट रुप से दिए हैं। बगैर हेलमेट के बाइक चलाना बहुत खतरनाक है। साथ ही हाइवे पर गलत लेन में प्रवेश करना उससे भी ज्यादा खतरनाक है। ऐसा कर आप सिर्फ अपनी जान को खतरे में नहीं डालते। दूसरे का जीवन भी खराब कर देते हैं। दो दिन पहले ऐसी ही घटना चुरामनपुर में हुई। ट्रक वाले की टक्कर से मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। इसलिए जरूरी है, हाईवे पर उल्टी लेन में न चलें। और ट्रैफिक नियमों का जरूर पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here