दबोचा गया चौकीदार के पुत्र की हत्या करने वाला वांटेड

0
1951

– हत्या के मामले में आठ के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी, कई गए जेल
बक्सर खबर। चौकीदार के पुत्र की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी उमेश पासवान गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी मनीष कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया इसकी तलाश पिछले पांच माह से थी। लेकिन, यह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। गुरुवार को इसे राजपुर की पुलिस ने सरेंजा गांव के समीप से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया इसके खिलाफ राजपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। चौकीदार पुत्र टूनटून पासवान की हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में तलाश हो रही थी।

यह राजपुर थाना के देवढ़ियां गांव का रहने वाला है। 29 जून की रात सात-आठ लोगों ने मिलकर चौकीदार के घर पर हमला किया था। तब आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छह लोगों को कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया गया। बकौल एसपी उमेश पासवान अब जिले की पुलिस के लिए धीरे-धीरे सिरदर्द बनता जा रहा था। लेकिन अंतत: पुलिस ने उसे दबोच लिया। पीसी के दौरान डीएसपी सदर धीरज कुमार व राजपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े- चौकीदार पुत्र की हत्या में आठ नामजद 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here