खुटहां पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र सिंह की हत्या, भूमि विवाद बना वजह

0
3922

– भाई और भतीजा समेत दो घायल, दो मुख्य संदिग्ध हिरासत में  
बक्सर खबर। दशहरा की रात खुटहां पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र सिंह (38) की हत्या कर दी गई। इस हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना औद्योगिक थाना के मझरियां गांव की है। मृतक धर्मेन्द्र सिंह वर्तमान मुखिया खुशबू देवी के पति हैं। सूचना के अनुसार भूमि विवाद के कारण उनके गांव के ही एक पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।  उसके हमले में धर्मेन्द्र सिंह के चचेरे भाई सरोज सिंह 48 वर्ष और भतीजा अजय सिंह 26 वर्ष घायल हुए हैं।

घटना बुधवार की रात दस बजे के लगभग हुई। पूजा के शोर में किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, जब गोलियां चली तो हंगामा खड़ा हो गया। तीनों को लेकर लोग गोलंबर के एक अस्पताल भागे। इलाज करने वाले डॉक्टरों की मानें तो उनके शरीर में 20 से 25 छर्रे मिले हैं। जबकि सरोज सिंह के कमर और स्पाइनल के पास तथा अजय सिंह के जांघ में गोली लगी है।  गंभीर अवस्था में इन दोनों का इलाज किया जा रहा है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा है।

गांव में पहुंची पहुंची पुलिस टीम

गांव के ही ओमप्रकाश सिंह के साथ उनका पुराना विवाद था। डेढ़ दो माह पहले दूसरे पक्ष के साथ इन लोगों की कहा-सुनी हुई थी। उसके बाद ही अदावत और गहरी हो गई थी। ऐसा माना जा रहा है। घटना उसी का परिणाम हैं। वैसे सूत्रों की माने तो कई थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here