‌‌‌ बक्सर में होगा सनातन संस्कृति समागम, भूमि पूजन संपन्न

0
305

-सात नवंबर से प्रारंभ होगा कार्यक्रम, अहिरौली के पास आयोजन
बक्सर खबर। सिद्धाश्रम भगवान राम की कर्म भूमि है। यह पुण्य भूमि है, लेकिन इसके विकास के लिए जो प्रयास होना चाहिए था। वह अब तक नहीं हुआ। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती हैं। इसका अलख जगाने के लिए बक्सर में आठ नवम्बर को सनातन संस्कृति समागम का आयोजन किया जा रहा है। शहर के अहिरौली गांव के समीप एनएच 84 से लगे भू भाग पर यह कार्यक्रम नवम्बर माह में होगा। उस दौरान पांच तरह के कार्यक्रम होंगे।

जिसमें पूज्य जीयर स्वामी जी के संरक्षण में लक्ष्मी नारायण यज्ञ, राष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य जी द्वारा रामकथा, प्रज्ञा यज्ञ, आठ लाख दीप जलाकर भगवान पराक्रमी राम का चित्र बनाना आदि शामिल है। इस कार्य का आज विजयादशमी के दिन भूमि पूजन कर श्रीगणेश किया गया। स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के हाथों भूमि पूजन एवं ध्वज लगाने का कार्य हुआ।

भूमि पूजन के दौरान वहां एकत्र हुए लोग

समस्त आयोजन श्रीराम कर्म भूमि न्यास द्वारा आयोजित किया गया है। इस मौके पर शहर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। पंडित छविनाथ त्रिपाठी ने पूजन कार्य संपन्न कराया। आयोजन को सफल बनाने के लिए जो लोग एकत्र हुए उनमें अरुण मिश्रा, प्रदीप राय, कृष्णानंद उपाख्य छोटे सिंह, बैजनाथ प्रसाद, परशुराम चतुर्वेदी, नंद कुमार तिवारी, रजनीकांत पांडेय, विजय शंकर ओझा, राजीव मिश्रा, रणधीर ओझा, प्रमोद चौबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here