‌‌‌ धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड में छह नामजद, एक गिरफ्तार

0
2235

-छोटे भाई उपेन्द्र कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के मझरियां गांव में पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र सिंह की पांच अक्टूबर की रात हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके छोटे भाई उपेन्द्र कुमार ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें से एक आरोपी भुअर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी औद्योगिक के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने पूछने पर कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

अगर वे जल्द हिरासत में नहीं आए तो पुलिस उनके खिलाफ कुर्की वारंट का तामिला करेगी। क्योंकि इस मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश एसपी ने थानाध्यक्ष को दिया है। वहीं जो दो लोग घायल हैं। उनका उपचार शिवरात्रि अस्पताल में चल रहा है। घायल सरोज सिंह व अजय सिंह जिनके पैर व पीठ के पास गोली लगने की बात कही जा रही रही थी। अभी तक मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में भी गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here