धर्मावती नदी से मिली महिला की हुई पहचान

0
642

-मायके वालों  जताई हत्या की आशंका,दो दिन पहले मिला था शव
-चार साल पहले चाचा ने की थी इसकी शादी
बक्सर खबर। रामपुर गांव के पास बक्सर कैमूर सीमा धर्मावती नदी से संदेहास्पद स्थिति में मिली महिला के शव की पहचान हो गई है। लडकी के चाचा रविवार को राजपुर थाने पहुंचकर उसकी फोटो से पहचान की।अस्पताल पहुंच कर शव को देखा। मृतक महिला का नाम प्रियंका कुमारी बताया गया। धनसोई थाना क्षेत्र के बरहुटीथा गांव में मायका है। इसकी शादी चाचा प्रमोद सिंह ने कोचस थाना के खैरा गांव में महेश पटेल से किया था।जहां उसकी मौत हुई । ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने के लिए राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के पास धर्मावती नदी मे फेक दिया था। तब शव की पहचान नही हो सकी थी। पुलिस शव के पहचान मे लगी थी। जिसकी पहचान मायके वालो ने की। बक्सर सदर अस्पताल से शव को अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए चाचा अपने गांव लेकर गए।

मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
चाचा ने बताया कि हर रोज शाम को बेटी से बात होती थी। लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से बात नहीं हो रही थी। अपने बेटे को प्रियंका के ससुराल खैरा भेजा। वहां घर पर कोई नहीं मिला। पूछने पर किसी ने कुछ साफ जवाब नहीं दिया। हताश निराश मेरा बेटा घर आया, और बताया कि दीदी नहीं मिली ना किसी ने घर के अंदर जाने दिया। प्रमोद ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या की गयी है। क्योंकि उसका पति उसे काफी प्रताड़ित करता था। उसकी प्रताड़ना के कारण प्रियंका करीब एक साल तक मायके आकर रही। लेकिन सुलह-सपाटा के बाद फिर उसकी विदाई कर दी गई। तब क्या पता था कि इसका मरा हुआ मुंह  देखने को मिलेगा। यह कह कर फूट-फूट कर रोने लगा।

मंत्री सह विधायक रामधनी सिंह के गांव चार साल पहले हुई थी शादी
पूछने पर लड़की के चाचा प्रमोद प्रमोद सिंह ने बताया कि लड़की की शादी 4 साल पहले जदयू के विधायक रामधनी सिंह के गांव खैरा बड़े ही धूमधाम के साथ महेश पटेल से किया था। लेकिन हम लोगों को क्या पता था, कि आज मेरी बेटी का यह दिन देखने को मिलेगा।
मृतक के नहीं थे माता पिता
पैदा होते ही मां छोड़ कर चली गई और पिता का भी साया सर से कुछ दिन बाद हट गया। प्रियंका की परवरिश  चाचा प्रमोद सिंह ने किया। जब शादी की लायक हुई तो। अच्छा रिश्ता समझ कर बेटी की महेश साथ हाथ पिले कर दिये। गरीबी की मार की वजह से कुछ खेत भी बेचना पड़ा। बड़े अरमान के साथ हम लोगों ने इसकी शादी किया, ताकि इसको माता-पिता की कमी ना खले लेकिन आज यह भी हमें छोड़ कर चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here