‌‌‌बच्चा चोरी की अफवाह से पुलिस रही परेशान, घर पहुंचा तो मिली राहत

0
1502

बक्सर खबर। इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह से लोगों और पुलिस को परेशान कर रखा है। शुक्रवार की शाम डुमरांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक परिवार के लोग पहुंचे और कहा कि हमारा बच्चा चोरी हो गया है। ऐसी हमें उम्मीद है। वह छठवीं कक्षा का छात्र है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस हलकान हो गई। उसकी तलाश में पूरा महकमा जुट गया। सुशील महतो भी अपने बेटे के लिए जगह-जगह भटकते रहे। वे डुमरांव में ही किराए पर रहते हैं।

रात भर के प्रयास के बाद भी सत्यम नहीं मिला। सभी लोग परेशान रहे। वहीं दूसरी तरफ डुमरांव में ह्वाट्सएप चलाने वालों ने अफवाल फैला दी। बच्चों पर ध्यान दें। गिरोह सक्रिय है। एक बच्चा चोरी हो गया है। यह मैसेज देखकर पुलिस और घर वालों को पसीने आ रहे थे। सुबह के दस बजने को हुए तो बच्चे के पिता के पास फोन आया। वह अपने पैतृक गांव चितांव, थाना दिनारा, जिला रोहतास पहुंचा हुआ है। फोन करने वाले उसके दादा थे। उन्होंने घर वालों से पूछा यह अकेल यहां कैसे आया। इन्द्रमनी महतो की इस सूचना पर पुलिस ने उनसे बात की।

फिर यहां की टीम उसके गांव पहुंची। सत्यम का डुमरांव लाया गया। पुलिस ने उसे मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। साथ में उसके पिता भी थे। घर वालों ने बताया हमने इसे डांट दिया था। वह घर से नाराज हो बस द्वारा मलियाबाग चला गया। वहां रात भर सड़क किनारे दुकान में रहा। सुबह हुई तो बस से अपने गांव पहुंच गया। जब सबने यह जाना तो सभी दंग रह गए। पूछने पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा इस पर ध्यान देने की जरुरत है। अफवाहों को तरजीह न दें। साथ ही बच्चों पर विशेष ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here