‌अपराधियों ने लूट ली पहलवान की बाइक, हुई पहचान

0
1199

बक्सर खबर। कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे पहलवान को अपराधियों ने रास्ते में लूट लिया। घटना रविवार की रात नावानगर के थाना के अदफा गांव के पास हुई। कोरानसराय-नारायणपुर मार्ग से होकर ईटाढ़ी थाना बसुधर गांव निवासी पंकज कुमार यादव (पहलवान) आथर के लिए चले थे। वहां आज सोमवार को गोवर्द्धधन पूजा के उपलक्ष में दंगल प्रतियोगिता थी। पहलवान ने सोचा रात में ही वहां पहुंच जाते हैं। वे चले तो रास्ते में दो युवकों ने उन्हें हथियार के बल पर लूट लिया। काली पल्सर लेकर भाग गए। उस वक्त रात के ग्यारह बजने वाले थे।

तभी पीछे से कुछ और लोग आए। उन्होंने पीड़ित की मदद की और नावानगर थाने को सूचना दी। संयोगवश पुलिस गश्त पर थी। तुरंत घटना स्थल पहुंची। पीड़ित से उनका हुलिया और भागने के रास्ते के बारे में पूछा। पीड़ित को साथ लेकर पुलिस उनके पीछे लपकी। नतीजा कुछ देर के बाद पुलिस उनके करीब पहुंच गई। ऐसा होते देख वे दोनों बाइक छोड़ गांव में भाग गए। दिवाली की रात थी। बहुत से लोग जगे थे। उनसे पूछने पर पता चला दोनों युवक इसकी गांव के रहने वाले हैं। उनमें से एक कनक्षरुआं निवासी होमगार्ड जवान का पुत्र गोपाल मिश्रा था। पुलिस ने बाइक बरामद की और दोनों की पहचान में जुट गई। पता चला दूसरे युवक का नाम जयप्रकाश पासवान पुत्र खिलाड़ी पासवान है। लेकिन, वे दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने उनके खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here