‌‌‌ जल गया है पावर हाउस में लगा दस एमवी का ट्रांसफार्मर

0
1004

-मरम्मत का कार्य शुरू, शुक्रवार के हालात होंगे शुरू
बक्सर खबर। शहर में बिजली की आपूर्ति सुचारु रुप से नहीं हो पा रही है। इसकी वजह यह है कि चरित्रवन के पावर हाउस में लगा दस एमवी का एक ट्रांसफार्मर जल गया है। इस वजह से शहर के अलग-अलग हिस्सों में आपूर्ति रोक कर दी जा रही है। अर्थात एक घंटे टाउन फिडर, एक घंटे स्टेशन तो तीसरे चक्र में आइसोसी। जिसके कारण लोग परेशान हैं। यह खराबी सोमवार की रात ही आई।

जब जोर की आंधी चली थी। शहर में हुई शार्ट सर्किट का प्रभाव ट्रांसफार्मर पर पड़ा और वह जल गया। पूछने पर बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आज बुधवार को मंगा लिया गया है। इंजीनियर भी बुला लिए गए हैं। आज रात में उसे लगाया जाएगा। गुरुवार को उसको चार्ज करने की प्रक्रिया चलेगी। शुक्रवार से बिजली आपूर्ति सामान्य होने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here