हेमदापुर में लगेगी स्वामी सहजानंद की प्रतिमा

0
168

-22 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश करेंगे शिलान्यास
बक्सर खबर। महान किसान नेता व संत स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा चक्की के हेमदापुर गांव में लगेगी। इसका शिलान्यास 22 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शशि भूषण पांडेय ने दी। रविवार को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में इस विषय को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक व राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम भी मौजूद थे। शशि भूषण ने कहा कि स्वामी जी गाजीपुर से चलकर बक्सर होते हुए किसानों के आंदोलन को धार देने हेतु हेमदापुर पधारे थे। और उसे ही अपना कार्यक्षेत्र बनाया।

हेमदापुर में रहकर किसानों की समस्याओं के उठाने की काम उन्होंने किया। इसलिए किसानों के रहनुमा स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की आदम कद प्रतिमा लगाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से आग्रह किया गया है। राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि कांग्रेसी सदैव से ही किसानों के हितेषी रही है। स्वामी सहजानंद सरस्वती जी आजादी की लड़ाई में किसानों के जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उनका जन्म गाजीपुर में हुआ था लेकिन कार्यक्षेत्र बक्सर जिला ही रहा। ऐसे महापुरुषों के चरित्र को आम लोगों को बताने हेतु डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा शिलान्यास कर उनकी महता आमजन तक पहुंचाने का जो काम है बड़ा ही सराहनीय है। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, बलराज ठाकुर, महिला अध्यक्ष साधना पांडे, नरेंद्र शर्मा, पूर्व सचिव मनोज शर्मा, सुदर्शन सिंह, हरदेव सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here