‌‌‌ मनाया जाएगा पुलिस सप्ताह , 20 को निकलेगी बाइक रैली

0
95

-आम जन को दी जाएगी जरुरी जानकारी, एसपी ने की बैठक
बक्सर खबर। पुलिस हर वह बेहतर कार्य करती है। जिससे आम जन को सुरक्षा मिले और संकट की घड़ी में मदद भी। इसे और बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर जन सरोकार से जुड़े कार्य भी होते रहते हैं। इस माह की 20 से 26 फरवरी के मध्य जिले में पुलिस सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत 20 फरवरी को बाइक जागरुकता रैली निकाली जाएगी।

जिसका शुभारंभ पुलिस लाइन, इटाढ़ी रोड से होगा। दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस कप्तान मनीष कुमार इसका शुभारंभ करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी ने मीडिया को दी। इसकी तैयारी के लिए रविवार को पुलिस केन्द्र में सभी थानाध्यक्षों के साथ एसपी ने बैठक की। उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता के लिए चलाए जा रहे जागरूकता सप्ताह के दौरान हर गांव तक सूचना पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here