‌‌‌ बक्सर में कुछ इस तरह दिखा सूर्य ग्रहण

0
562

-26 को गोधन पूजा व 27 को मनेगी चित्रगुप्त पूजा
बक्सर खबर। आज मंगलवार 25 अक्टूबर को बक्सर में सूर्य ग्रहण देखा गया। अपराह्न 5 बजे के लगभग अस्ताचलगामी सूर्य कुछ इस तरह के दिख रहे थे। आप तस्वीर में इसका स्वरूप देख सकते हैं। सूर्यास्त के साथ इसका प्रभाव भी समाप्त हो गया है। उग्रह होते ही लोगों ने गंगा स्नान प्रारंभ किया और अन्न छू कर उसका दान किया।

पंडित नरोत्तम द्विवेदी के अनुसार 26 अक्टूबर को एकम की तिथि है। उसी दिन गोधन पूजा होगी। हालांकि बहुत जगह लोग दूज के दिन गोधन कूटते हैं। लेकिन, इस वर्ष उस तिथि को विशाखा नक्षत्र रहेगा। जिसमें गोधन कूटना शास्त्र की दृष्टि से हानीकारक है। 27 को भैया दूज के दिन ही चित्रगुप्त पूजा होगी। जिसे कुछ लोग कलम-दवात पूजा के नाम से भी जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here