बक्सर के लिट्टी चोखा मेला की तैयारियां शुरू

0
1860

-पंचकोसी परिक्रमा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को सौंपा पत्र
बक्सर खबर। बक्सर का मशहूर पंचकोशी परिक्रमा मेला अर्थात लिट्टी-चोखा मेला 13 नवंबर से प्रारंभ होगा। इसकी जानकारी पंचकोसी परिक्रमा समिति ने प्रशासन को दी है। एसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 13 नवंबर से पांच दिनों का उत्सव प्रारंभ हो रहा है। पहला पड़ाव 13 को गौतम ऋषि के आश्रम अहिरौली में लगेगा। जहां अहिल्या देवी का उद्धार हुआ था। दूसरे दिन 14 नवंबर दिन सोमवार को नारद मुनि के आश्रम नदांव में मेला लगेगा।

15 को तीसरा पड़ा भार्गव ऋषि के आश्रम भभुअर गांव में होगा। यहां चूड़ा-दही का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। चौथा पड़ाव 16 को बड़का नुआंव में लगेगा। जहां उद्दालक ऋषि का आश्रम था। वहां पर अंजनी सरोवर भी हैं। माता अंजनी अपने पुत्र हनुमान के साथ रहा करतीं थीं। यहां सत्तू और मूली का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। 17 नवम्बर को चरित्रवन में लिट्टी-चोखा के साथ मेला संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here