सीताराम विवाह महोत्सव शनिवार को हो जाएगा प्रारंभ

0
386

बक्सर खबर। नया बाजार में होने वाले वाला सीताराम विवाह महोत्सव शनिवार से प्रारंभ हो जाएगा। इसकी जानकारी आज शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान महंत राजाराम शरण जी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसके लिए व्यापक तैयारी चल रही है। कल 23 को विवाह उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। प्रतिदिन रामलीला और रासलीला का आयोजन होगा।

साथ ही मोरारी बापू की कथा भी शुरू हो जाएगी। शनिवार को ही उनका आगमन हो रहा है। पहले दिन की कथा अपराह्न चार बजे से होगी। इसके लिए बाजार समिति परिसर में कथा का प्रवचन पंडाल बनाया गया है। 24 नवम्बर से यह कथा सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुआ करेगी। प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया है। वहीं भक्त और श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना लगा है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोग और संत समजा का पूरा सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here