‌‌‌गंगा तट पर निवास करेंगे बापू

0
906

-सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बक्सर में तीसरा आयोजन
बक्सर खबर।(22 nov):  मोरारी बापू कल शनिवार को बक्सर पधार रहे हैं। सीताराम विवाह महोत्सव के पचासवीं वर्षगांठ पर उनका विशेष आगमन हुआ है। इस वर्ष कथा का समय भी बदल गया है। अब सुबह में 9:30 बजे से कथा होगी। जिला वासियों को ज्ञात हो गया होगा। वे सुबह 9:30 से बाजार समिति परिसर में कथा कहेंगे। दस दिनों के अपने प्रवास में वे इस वर्ष भगवान वामन के मंदिर के पास विश्राम करेंगे।

सुमेश्वर स्थान घाट के पास उनके लिए आवासन की व्यवस्था है। उनके ठहरने के लिए वहां शानदार काटेज बना है। जहां उनको रहना है। वहां से सीधे सामने गंगा जी होंगी। जिनका दर्शन करते हुए वे साधक की तरह दस दिनों तक भगवत आराधाना भी करेंगे। उनके लिए गंगा स्नान का घाट भी बनाया गया है। चारो तरफ के परिसर को घेर दिया गया है। साथ ही गंगा तट तक जाने वाले रास्ते की गोबर से पुताई करायी गई है। पूछने पर ज्ञात हुआ कि बापू अनेक बार बक्सर आए हैं। लेकिन, दस दिवसीय कथा का यह तीसरा वर्ष है। पहली वर्तबा 1994 में, दूसरी बार वर्ष 2008 में एवं तीसरी बार 2019 में उनका आगमन हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here