निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष बनी सरोज देवी

0
2884

– जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ चुनाव, विपक्षी खेमा नहीं आया सामने
बक्सर खबर। चक्की की जिला पार्षद सरोज देवी जिला परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। कुल 20 में से 14 सदस्य उपस्थित हुए। इन सभी ने ध्वनि मत से सरोज देवी को अध्यक्ष चुन लिया। विपक्षी खेमा उपस्थित नहीं था। इस वजह से यह चुनाव निर्विरोध करार दिया गया।

पिछले महीने फरवरी में पूर्व अध्यक्ष विद्या भारती के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब 13 सदस्यों ने उनके विरुद्ध मतदान किया था। उसके बाद कानूनी खेल चलता रहा और अध्यक्ष के चुनाव की तिथि टलती रही। लेकिन अंततः आज 18 मार्च को यह प्रक्रिया संपन्न कर ली गई। चक्की की पार्षद सरोज देवी पूर्व जिला पार्षद परमा यादव की पत्नी हैं।

लाल अबीर में सने, माला पहने जिला परिषद अध्यक्ष के पति परमा यादव

वहीं उपाध्यक्ष नीलम देवी जो राजपुर के वर्तमान मुखिया अनिल सिंह की भवह हैं। वह अपने पद पर काबिज हैं। उनके विरुद्ध अविश्वास नहीं आया था। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने परमा  यादव और अनिल सिंह दोनों को बधाइयां दी। क्योंकि इन्हीं की योजना के कारण यह सत्ता परिवर्तन हो पाया है। इसमें रिंकू यादव, संतोष यादव, केदार यादव, सुनील सिंह आदि कई वर्तमान व पूर्व पार्षदों का विशेष योगदान है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here