ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत

0
219

आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान                                   बक्सर खबर। मंगलवार को बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट के जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय ईसीएचएस परिसर में नव नियुक्त डॉक्टर पल्लवी चौबे एवं डॉक्टर मनीषा मेहता का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह के पीछे पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं प्रमुख कारण रहीं। जानकारी के अनुसार 19 फरवरी से 1 अप्रैल तक ईसीएचएस में एक भी डॉक्टर कार्यरत नहीं थे, जिससे सैकड़ों पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को इलाज, रेफरल और दवाइयों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने सेवानिवृत्त जनरल शशांक शेखर मिश्रा को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद जनरल मिश्रा के प्रयास से बक्सर में दोनों डॉक्टरों की बहाली सुनिश्चित कराई गई।

ईसीएचएस के ओआईसी कर्नल डीएन सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, नव नियुक्त दोनों डॉक्टरों एवं दंत चिकित्सक ने भी हर संभव सुविधा देने का भरोसा दिलाया। सम्मान से अभिभूत डॉक्टरों ने आईईएसएम को एक अनुशासित एवं सक्रिय संगठन बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर आईईएसएम के सदस्य बीएन पाण्डेय, विद्यासागर चौबे, आरबी ओझा, आरबी सिंह, द्वारिका पाण्डेय, कमलेश्वर राय, हरिहर सिंह, अलख नारायण श्रीवास्तव, रामनाथ सिंह, भरत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here