‌‌‌ पत्नी की हत्या करने वाला इनामी अपराधी गिरफ्तार

0
1521

-2019 से शुरू हुआ था संगीन अपराध का सिलसिला
बक्सर खबर। पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीताराम मुसहर पुलिस के लिए उस समय सिरदर्द बन गया था। जब उसने 31 जनवरी 2023 को अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उस घटना के बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी। शनिवार को यह जानकारी एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को पीसी के दौरान दी। उन्होंने बताया सीताराम कोरानसराय थाना के मठिया डेरा गांव का निवासी है।

शुक्रवार की देर शाम उसे राजपुर थाना के सरेंजा गांव से गिरफ्तार किया गया। जिसमें डीएसपी अफाक अंसारी, कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार व डीआइयू की टीम शामिल थी। हाल ही में उसके विरूद्ध 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके कुछ समय बाद ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here