मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद में चली गोली, एक घायल

0
2685

-कृष्णाब्रह्म इलाके में हुई घटना, घायल का चल रहा उपचार
बक्सर खबर। मूर्ति विसर्जन के दौरान माइक बजाने और कुछ आपसी मनमुटाव के कारण मारपीट की घटना हुई। विवाद बढ़ा तो एक युवक ने गोली चला दी। जो पास में खड़े युवक के पैर में जा लगी। पल भर में उत्सव का माहौल गमगीन हो गया। घायल युवक रवि कुमार सिंह को उपचार के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घटना कृष्णाब्रह्म थाना के अरक गांव की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पक्ष के लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अंसारी अस्पताल पहुंचे। गोली युवक के जांघ में लगी है। उसका हालचाल लेने के बाद वे लौट गए। उसने पूछताछ में क्या बताया है। यह जानकारी अभी पुलिस ने मीडिया से साक्षा नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here