पुल की पीच को लेकर हाय-तौबा, होल पर चुप्पी

0
2386

-नए गंगा ब्रिज को लेकर, मीडिया में मशाला खबरें वायरल
बक्सर खबर। मीडिया में काम की खबरें कम आती हैं और मशाला खबरें ज्यादा। इसके लिए दर्शक, पाठक जिम्मेवार हैं या पत्रकार। यह तो आप बताएंगे अपने कमेंट के माध्यम से। लेकिन, आज की खबर यह है कि गंगा पर बने नए पुल पर लगी तारकोल की पीच एक जगह खराब हो गई थी। जिसकी मरम्मत के लिए सोमवार को संबंधित एजेंसी ने खूरच दिया। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपडेट की।

फिर क्या था, मीडिया के हाथ मशाला लग गया और शुरू हो गई पैतरेबाजी। वैसे आपकी जानकारी के लिए यह बता दे  कि यह पुल ढलाई कर बनाया गया है। जो अलग-अलग टुकड़ों में है। इसे लाकर उपर क्रमवार रखा गया है। अब यहां काम की खबर पर चर्चा हो जाए। पुल के एक हिस्से में रेलिंग बनी है। जिसे आप फुटपाथ भी कह सकते हैं। लेकिन, इसमें जगह-जगह पानी निकालने के लिए होल (छेद) छोड़े गए हैं।

मरम्मत के लिए पुल पर खराब हुई पीच के आस-पास बना घेरा

दोनों तरफ इनकी कुल संख्या 60-70 है। लेकिन, आठ बाई आठ इंच का यह होल कई जगह खुला है। न तो इसमें जाली लगी है न इसे बंद किया गया है। अगर आते-जाते किसी का पैर उसमें समा गया तो टुटना तो तय है। छोटे बच्चे तो इसमें फंस भी सकते हैं अथवा कुछ और भी हो सकता है। संबंधित एजेंसी जो फिलहाल यहां छोटे बड़े कार्य अभी कर भी रही है। उसे तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here